February 10, 2026
murder
झज्जर-गुरूग्राम मार्ग पर एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुन्द्रर उर्फ सुनील पुत्र सतबीर निवासी झज्जर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक सुंदर अपने भाई के साथ गुरूग्राम की तरफ से आ रहा था। शौच आदि से निवृत होने के लिए उसने सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर दी और उसका भाई शौच आदि से निवृत होने के लिए चला गया।
सुंदर स्कूटी पर बैठा रहा। उसी दौरान पीछे से तेज गति से एक ट्रैक्टर आया और उसने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से सुंदर बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे झज्जर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर को वहीं मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उधर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाहीं से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *