May 5, 2024

इनेलो महिला प्रकोष्ठ की महासचिव सुनैना चौटाला ने प्रदेश की गठबंधन सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा में गठबंधन सरकार के दिन लद चुके हैं। अब तो इन पार्टियों के नेता अपना वजूद टटोलते घूम रहे हैं। इन्होंने जनता को झूठ बोलकर ठगा और अब से अपनी राजनीति बचाने के लिए नये-नये तरीके अपना रहे हैं।

सुनैना चौटाला चरखी दादरी में सोमवार को पार्टी के प्रचार करने पहुंची थी और पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित किया। सुनैना ने कहा कि सभी पार्टियों को जनता ने देख लिया, इनेलो अपने पुराने वर्चस्व की ओर लौट रही है। हरियाणा की जनता के समक्ष सिर्फ इनेलो की विकल्प बचा है। इनेलो की सरकार के दौरान जो कल्याणकारी नीतियां जनहित की भावनाओं को देखकर लागू की थी, उसी को जनता अब याद कर रही है। कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा के साथ मित्रता का धर्म निभाया है, जनता से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है।

सुनैना चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रचार के लिए जिम्मेदारियां लगाई और स्पष्ट किया कि इनेलो हरियाणा में निकाय चुनावों के दौरान परचम लहराएगी। हरियाणा में निकाय चुनावों की जीत सुनिश्चित हो गई है और इसी कड़ी में इनेलो विधायक अभय चौटाला 16 जून को प्रचार के अंतिम क्षणों में चरखी दादरी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *