May 4, 2024

मेयर हाउस में हर बुधवार व वीरवार को शहरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक बजे तक समस्या निवारण सत्र लगाया जा रहा है। जहां मेयर मदन चौहान लोगों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर समाधान करवा रहे है। इसी कड़ी में मेयर मदन चौहान ने वीरवार सुबह दस बजे से दोपहर 12 तक शहरवासियों की समस्याएं सुनी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

समस्या निवारण सत्र में लोगों की सफाई व स्ट्रीट लाइट, क्षतिग्रस्त व कच्ची गलियों, सीवरेज ब्लॉक व नालियों की सफाई संबंधित समस्याएं आ रही है।  सफाई, स्ट्रीट लाइट व कचरा उठाने की समस्याओं का 24 घंटे के भीतर समाधान किया जा रहा है। इसके अलावा क्षतिग्रस्त गली, नाली बनाने व सीवरेज जाम व अन्य समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। वीरवार को विभिन्न वार्डों से सफाई, स्ट्रीट लाइट व सीवरेज ब्लाक की कई शिकायतें आई। जिनका मेयर मदन चौहान ने समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

मेयर चौहान ने कहा कि  समस्या निवारण सत्र में शहरवासियों की नगर निगम, पीएमएवाई, जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली व अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। शहरवासियों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े, इसके लिए उन्होंने समस्या निवारण सत्र की शुरुआत की है। जिसमें शहरवासी अपनी समस्याओं का निवारण करा रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे शहर को साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाने में निगम का सहयोग करें। खुले में कचरा न फेंके। सफाई व्यवस्था को और बेहतर किया जा रहा है। जिन वार्डों में अभी गलियां कच्ची व क्षतिग्रस्त है। जल्द ही उनका एस्टीमेट बनाकर निर्माण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *