May 3, 2024

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर ने हरियाणा ही नहीं बल्कि देश में कांग्रेस का नामोनिशान खत्म हो रहा है। हरियाणा में कांग्रेस के चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करना मरती पार्टी के जनाजा को कंधा देने के समान है।

डा. अशोक तंवर ने चरखी दादरी में आप पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व रोडवेज जीएम धनराज कुंडू व जिलाध्यक्ष रिंपी फौगाट भी थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के चारों कार्यकारी अध्यक्षों ने कांग्रेस के सत्तासीन 2014 से 2019 के सफर में सिर्फ मलाई चखने का काम किया है जबकि ये कहीं धरातल दिखाई नहीं दिए।

अब ऐसे अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी को गर्त में धकेलने में सहयोग कर सकते हैं। कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के नेता भाजपा के सामने नतमस्तक हैं। अपने स्वार्थ के चलते फ्री हैंड कहने वाले कांग्रेसियों ने भाजपा के सामने सरेंडर कर दिया है।

तंवर ने यह भी कहा कि हरियाणा सहित देश की सत्तारूढ़ व अन्य पार्टियों से आमजन का मन भर चुका है, इसलिए आप पार्टी का हरियाणा के साथ-साथ देशभर में कुनबा बढ़ रहा है। आप पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा व भारत के विजन को लेकर आगे बढ़ रही है।

कुरूक्षेत्र में 29 मई को होने वाली बदलेगा हरियाणा रैली रिकार्ड बनाएगी और इस रैली में पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल सरकारों की पोल खोलेंगे, साथ ही पार्टी के विजन की घोषणा करेंगे। आप पार्टी इस रैली में हरियाणा बदलने का पूरा रोड मैप जारी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *