April 25, 2024
अंबाला छावनी के जनता दरबार में आज एक बार फिर फरियादियों का सैलाब देखने को मिला , जहां अनिल विज के सामने रोते बिलखते लोगों ने अपनी शिकायतें रखी और विज ने मौके से ही संबंधित विभागों के अधिकारीयों को समस्याओं का निवारण करने के लिए कार्यवाई के आदेश दिए।
विज के जनता दरबार में प्रदेश के कोने कोने से हजारों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे , जिनमे पुलिस कर्मी भी शामिल थे। भीषण गर्मी के बावजूद विज के जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ देखने को मिली , जिसको लेकर विज ने कहा कि जो भी उनके पास शिकायत लेकर आता है उसकी समस्या का निवारण करना उनका धर्म है।
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि देश में आतंकवाद कांग्रेस की पैदावार है। कश्मीर से लगातार कश्मीरी पंडितों का पलायन व उन पर हमला होने के सवाल पर विज ने कहा कि कांग्रेस का कश्मीर को अलग स्टेट देने का जो फार्मूला था , धारा 370 बनाने का। यह उसकी पैदावार है।
विज ने कहा कि कांग्रेस में देश पर सालों तक राज किया और कश्मीर की जो समस्या है वह कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि भाजपा के साल दो साल या फिर पांच साल राज करने से कुछ नहीं हुआ। विज ने कहा कि कांग्रेस  ने जिस तरह राज किया, यह उसका नतीजा है।
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा कांग्रेस को छोड़ दिए जाने के सवाल पर अनिल विज ने कहा कि रोशनी तो सभी को नजर आती है, लेकिन कुछ लोग जानबुझ कर आंखें बंद कर लेते हैं।
कांग्रेस द्वारा एक परिवार एक टिकट की पॉलिसी बनाने के साथ ही यह फैसला करने पर कि यदि एक परिवार के दो लोग लगातार पांच सालों तक सक्रिय रहे हैं तो दोनों को टिकट देने पर विचार किया जा सकता है, इस पर अनिल विज ने कहा कि गांधी परिवार को कनसेशन देने के लिए यह फार्मूला बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *