October 10, 2026
10 oct 16
  • पुलिस ने रोका ,111 दिन से धरने पर बैठे हैं शिक्षक

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  कुरुक्षेत्र में नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे गेस्ट टीचरों पर शनिवार को कुरुक्षेत्र में पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। 111 दिन से धरने पर बैठे गेस्ट टीचर अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए उन पर पानी की बौछारें छोड़ीं।

गेस्ट टीचरों ने शनिवार को पहले लघु सचिवालय में डीसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद शिक्षक रोष मार्च निकालते हुए मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़े। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। CM आवास का घेराव करने की कोशिश के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन चलाया।

111 दिन से धरने पर बैठे हैं गेस्ट टीचर