September 25, 2026
25 sep 18
  • घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगेगा विशेष चिकित्सा शिविर

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर है। ​विधानसभा अध्यक्ष व घरौडा के विधायक हरविंद्र कल्याण के प्रयास से  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), बरसत रोड, घरौंडा, करनाल में 27 सितंबर 2026, रविवार को पीजीआई चंडीगढ़ सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट एवं जिला प्रशासन, करनाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। शिविर में PGI चंडीगढ़ तथा सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सेक्टर-32, चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श देंगे।

इन बीमारियों के विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे

शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों द्वारा सेवाएं दी जाएंगी—

  • हड्डी रोग
  • हृदय रोग
  • त्वचा रोग
  • नेत्र रोग
  • बाल रोग
  • नाक-कान-गला (ENT)

जांच, परामर्श और दवाइयां निःशुल्क

शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श, आवश्यक जांच और डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन की ओर से महिला रोग विशेषज्ञ भी मरीजों की जांच के लिए मौजूद रहेंगी।

सुबह 8 बजे से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 8 बजे से शुरू होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाएं।

स्थान: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), बरसत रोड, घरौंडा, करनाल
दिन: 27 सितंबर 2026, रविवार
रजिस्ट्रेशन: सुबह 8 बजे से