September 5, 2026
5 sep 8
  • स्वर्ण समाज का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : भिवानी के गांव खरक कला में यूजीसी रोल बैक, आरक्षण व्यवस्था और एससी-एसटी एक्ट के मौजूदा प्रावधानों के विरोध में ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। साथ ही ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ रोष स्वरूप ऐलान किया है कि वे बवानीखेड़ा में 6 सितंबर को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकास रैली में भी नहीं जाएंगे।

भाजपा के साथ-साथ अन्य राजनैतिक दलों के खिलाफ भी विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक वे धरना जारी रखेंगे। वहीं अगर आंदोलन तेज करना पड़ा तो भी वे करेंगे।

सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

12 धामाण खाप के कार्यकारी अध्यक्ष कैप्टन अमर सिंह, गांव सैय निवासी सुरेंद्र तंवर, गांव खरक कलां निवासी जयहिंद मंच से प्रदीप आदि ने कहा कि यूजीसी रोल बैक, आरक्षण व्यवस्था और एससी-एसटी एक्ट के मौजूदा प्रावधानों के विरोध में खरक कलां में स्वर्ण समाज द्वारा अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रोष जताया।

अनिश्चितकालीन आंदोलन मजबूती के साथ जारी रहेगा

12-धामाण खाप के कार्यकारी अध्यक्ष कैप्टन अमर सिंह ने चेतावनी दी कि जब तक भाजपा सरकार इन भेदभावपूर्ण और काले कानूनों में आवश्यक बदलाव नहीं करती, तब तक स्वर्ण समाज का यह अनिश्चितकालीन आंदोलन पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा। वर्तमान नीतियों के कारण सामान्य वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो चुका है।

शिक्षा के क्षेत्र में यूजीसी के फैसलों और भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था ने योग्य युवाओं से उनके अवसर छीन लिए हैं। वहीं एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग के कारण समाज में बिना निष्पक्ष जांच के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। जिससे सामाजिक ताना-बाना बिखर रहा है।

विधायक बोले- प्रजातंत्र में आवाज उठाना सबका अधिकार

बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि प्रजातंत्र में सबका अधिकार अपनी आवाज उठाना है। अगर सरकार द्वारा लिए गए फैसले से कोई दिक्कत है तो उसका बैठकर उसका समझौता हो सकता है, सरकार से कोई खामी भी हो सकती है। यूजीसी कानून सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है।

मैं हलके ने विधायक चुन रखा हूं, अगर मेरी कहीं जिम्मेवारी लगाएंगे या कहीं जाने के लिए कहेंगे, तो उसको पूरा करने का प्रयास करूंगा।