August 1, 2026
1 aug 20
  • भिवानी की बॉक्सर प्रीति और जैस्मिन ने जीते मैच, डिफेंडिंग चैंपियन को हराया

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा ने तीसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। बॉक्सिंग में 54 किलो वेट कैटेगरी में प्रीति ने 5-0 से अपनी बाउट जीती। प्रीति ने तीनों राउंड में कनाडा की अपोनेंट एस.एस. डेलगाडो को कई शानदार पंच लगाए।

प्रीति के बाद 57 किलो वेट कैटेगरी में जैस्मिन लंबोरिया ने नॉदर्न आयरलैंड की एम. वाल्स को हराकर आज का दूसरा गोल्ड मेडल जीता। इनके बाद भिवानी की प्रिया घनघस, साक्षी चौधरी, प्रीति पंवार, सचिन सिवाच और हिसार की अंकुश पंघाल व हांसी के नरेंद्र बेरवाल के भी मुकाबले होंगे।

प्रीति की जीत के बाद प्रीति के पिता सोमबीर ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा, “हमें बेहद खुशी है कि हमारी बेटी ने गोल्ड मेडल जीता है। स्कॉटलैंड रवाना होने से पहले उसने हमसे कहा था कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह देश के लिए मेडल जरूर जीतकर आएगी। उसने अपना वादा पूरा कर दिखाया।

54 किलो भारवर्ग में खेलेंगी प्रीति पंवार

प्रीति पंवार का फाइनल मुकाबला कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो से दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। 54 किलो वेट कैटेगरी में सेमाफाइनल में उन्होंने जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 से हराया था। सेमाफाइल के तीनों राउंड में प्रीति के पंच कैथरीन पर हावी रहे। दूसरा राउंड शुरू होते ही उन्होंने अटैकिंग गेम खेलते हुए कई शानदार पंच लगाए।

फाइनल से पहले उन्होंने कहा, फाइनल बाउट में मैं अपना बाउट दूंगी। यहां तक पहुंचाने के लिए इंडियन आर्मी, स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और बॉक्सिंग फेडरेशन का बड़ा योगदान है।

जैस्मिन ने RAC से जीता मुकाबला

जैस्मिन लंबोरिया का फाइनल मुकाबला दोपहर 3:45 पर होगा। सेमीफाइनल में उन्होंने लेसोथो की रापेलैंग मासेलेला को RAC से हराया था। पहले दो राउंड में जैस्मिन, रापेलैंग पर पूरी तरह से हावी रही। जैस्मिन के शानदार पंच से रैफरी ने खेल रोक दिया और आरएसी से फैसला करते हुए उन्हें विजेता घोषित किया।

फाइल के लिए जैस्मिन ने कहा- गेम से पहले पूरी तैयारी है। रिंग में आने से पहले अपना 100 पर्सेंट देने की तैयारी है। इसके लिए कोच के साथ बाउट एनालाइज भी की जा रही है।

भिवानी के सचिन 5-0 से जीते सेमीफाइनल

भिवानी के गांव मित्ताथल निवासी सचिन सिवाच ने 60 किलो वेट कैटेगरी में रात 10 बजे अपना फाइनल मुकाबला खेलेंगे। शुक्रवार को हुए सेमाफाइल मुकाबले में उन्होंने वेल्स के ओवेन हैरिस-एलन को हराया 5-0 से हराया।

सचिन क्वालिफाइंग राउंड से भी पूरी लय में नजर आए। क्वार्टर-फाइनल मुकाबलों में भी उन्होंने कई शानदार पंच लगाए। फाइनल से पहले उन्होंने कहा कि हम डिस्कस कर रहे हैं कि प्रतिद्वंदी के किस तरह टैकल करना है।

प्रिया घनघस ने लक्की किंग्स को हराया

प्रिया घनघस ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में सेमीफाइनल में इंग्लैंड की लक्की किंग्स बॉक्सर को 5-0 से हराया और फाइनल में जगह बनाई। आज रात सवा 9 बजे उनका फाइनल मुकाबला कनाडा की मैरी-बाथूल अल-अहमदीह से होगा।

सेमीफाइनल जीतने के बाद प्रिया ने कहा था- पहले कॉमनवेल्थ में काफी प्राउड फील हो रहा है। फाइनल के कोई खास योजना नहीं है। बस इंडिया के लिए खेलना है, गोल्ड ही लेकर जाएंगे गलास्गो से।

प्रिया घनघस ने लक्की किंग्स को हराया

प्रिया घनघस ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में सेमीफाइनल में इंग्लैंड की लक्की किंग्स बॉक्सर को 5-0 से हराया और फाइनल में जगह बनाई। आज रात सवा 9 बजे उनका फाइनल मुकाबला कनाडा की मैरी-बाथूल अल-अहमदीह से होगा।

सेमीफाइनल जीतने के बाद प्रिया ने कहा था- पहले कॉमनवेल्थ में काफी प्राउड फील हो रहा है। फाइनल के कोई खास योजना नहीं है। बस इंडिया के लिए खेलना है, गोल्ड ही लेकर जाएंगे गलास्गो से।

हिसार के अंकुश पंघाल भी फाइनल में

हिसार गांव भेरिया निवासी अंकुश पंघाल 80 किलो भारवर्ग में फाइनल मुकाबला खेलेंगे। फाइनल में उनसे सामने इंग्लैंड के डिमेजी शिट्टू होंगे। इससे पहले सेमीफाइनल में अंकुश ने कनाडा के जोशुआ ओफोरी को 5-0 से हराया था।

अंकुश ने 2017 में 11 साल की उम्र में ही बॉक्सिंग शुरू कर दी थी। उनके पिता सुरेश गांव से करीब 15 किलोमीटर कोचिंग सेंटर पर उन्हें प्रैक्टिस कराने ले जाते थे।

हांसी के नरेंद्र इंग्लैंड के बॉक्सर संग खेलेंगे फाइनल

हांसी के सोरखी गांव के नरेंद्र बेरवाल का फाइनल मुकाबला स्कॉटलैंड के रॉबर्ट मैकनल्टी से होगा। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने त्रिनिदाद एवं टोबैगो के नाइजेल पॉल को 5-0 से हराया था।