- हॉकी वर्ल्ड कप में खेलेंगे, पूर्व कप्तान सरदारा सिंह के गांव के रहने वाले
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाले हॉकी खिलाड़ी राजिंदर सिंह का भारतीय हॉकी टीम में चयन हो गया है। अब वे अगस्त 2026 में होने वर्ल्ड हॉकी कप (FIH) में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस समय खिलाड़ी राजिंद्र सिंह बेंगलुरु में प्रशिक्षण कैंप में गए हुए हैं और वहीं पर तैयारी कर रहे हैं। भारतीय हॉकी टीम में चयनित होने की सूचना पर उनके गांव व परिजनों में खुशी का माहौल है।
रानियां के संत नगर स्थित (श्री जीवन नगर), जिसे हॉकी की नर्सरी कहा जाता है। एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हॉकी खिलाड़ी राजेंद्र सिंह इसी गांव के निवासी है और इसी गांव से हॉकी स्टार सरदारा सिंह हैं, जोकि भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे हैं। अब इसी गांव से भारतीय टीम में खेलने वाले राजिंदर सिंह दूसरे हॉकी खिलाड़ी होंगे।
खिलाड़ी राजिंदर सिंह के पिता सुखदेव सिंह ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बात करते हुए बताया कि उनके बेटे को बचपन से ही हॉकी खेलने का बहुत शौक था। उन्होंने कहा, “राजिंदर तीसरी कक्षा से ही हॉकी का शौकीन था। वह अक्सर रात को सोते समय मुझसे कहता था कि पापा, मैं बड़ा होकर हॉकी का एक बहुत बड़ा और अच्छा खिलाड़ी बनूंगा। भारतीय हॉकी टीम में चयन होने से आज मेरे बेटे का यह सपना पूरा होने जा रहा है।
2009 से खेलना शुरू किया था राजेंद्र ने : कोच
कोच हरविन्द्र सिंह ने बताया कि राजिंदर सिंह ने साल 2009 से हॉकी खेलना शुरू किया था और शुरू से ही उसका प्रदर्शन बेहतर रहा है। इसी आधार पर भारतीय हॉकी टीम में चयन हुआ है और नीदरलैंड-बेल्जिमय में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में देश का प्रतिनिधित्व करेगा। ये मैच 14 अगस्त से 30 तक चलेंगे।
(FIH) पुरुष के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा हुई है, जिसमें हरमनप्रीत सिंह (कप्तान) और राजिंदर सिंह मिडफील्डर में अपनी भूमिका निभाएगा। पूरा विश्वास है कि एशियन गेम्स के लिए भी टीम में चयन होने वाला है। जल्द ही लिस्ट जारी होने वाली है।
एशिया कप जीत चुके राजेंद्र सिंह
24 वर्षीय राजिंदर सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एक निजी स्कूल से प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने एस.पी.एस. से पढ़ाई पूरी की। उनके पिता ने बताया कि पढ़ाई के दौरान भी राजिंदर की हॉकी में गहरी रुचि बनी रही।
राजिंदर के पिता का नाम सुखदेव सिंह और माता का नाम अमनदीप कौर है। उनके पिता ने यह भी बताया कि राजिंदर सिंह पहले एशिया कप जीत चुके हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने लीग में (हैदराबाद की) तूफान टीम की ओर से भी खेला है और लगभग 3-4 नेशनल कप भी जीते हैं। जूनियर टीम में चयन के बाद उन्होंने लीग में प्रदर्शन किया, जिसके बाद उनका सीनियर टीम में चयन हुआ।