July 9, 2026
9 july 4
  • आवेदन में नाम, फोटो, जन्मतिथि समेत कई जानकारियां कर सकेंगे ठीक

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज :  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से आयोजित होने वाली CET ग्रुप-D भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। मात्र एक घंटे बाद करेक्शन विंडो खुल जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में हुई किसी भी गलती को सुधार सकेंगे।

आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार करेक्शन पोर्टल 9 जुलाई 2026 से 1 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा। इस अवधि में अभ्यर्थी आवेदन पत्र में दर्ज जानकारी की जांच कर आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

आवेदन में क्या-क्या सुधार कर सकेंगे

करेक्शन विंडो के दौरान अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म में दर्ज गलत जानकारियों को ठीक कर सकेंगे। यदि आवेदन भरते समय नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी, पता, फोटो, हस्ताक्षर या अन्य किसी जानकारी में त्रुटि रह गई है, तो उसे निर्धारित समय के भीतर संशोधित किया जा सकता है। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें।

3 दिन ही मिलेगा मौका

करेक्शन के लिए केवल तीन दिन का समय दिया गया है। पोर्टल 9 जुलाई से 11 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक) सक्रिय रहेगा। समय सीमा समाप्त होने के बाद संशोधन का अवसर नहीं मिलेगा। आयोग की ओर से अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह भी दी गई है। आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियां एक बार जरूर जांच लें। जिन अभ्यर्थियों से आवेदन के समय कोई गलती हुई है, वे समय रहते उसे सुधार लें।

अंतिम समय में सर्वर पर अधिक लोड की संभावना रहती है, इसलिए जल्द करेक्शन करना बेहतर रहेगा। करेक्शन के बाद संशोधित आवेदन का प्रिंट या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रखें।