- भर्ती की तरीख का अभ्यार्थियों को इंतजार
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : रोहतक में सेना भर्ती रैली जुलाई माह में होने की संभावना है। सेना भर्ती 2027 के लिए आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) में शामिल हुए अभ्यर्थियों का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। सीईई का परिणाम आने के बाद भर्ती की तारीख घोषित की जाएंगी।
सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि सीईई परिणाम घोषित होने के उपरांत जोनल भर्ती कार्यालय (जेडआरओ) अंबाला के अंतर्गत वर्ष की पहली सेना भर्ती रैली का आयोजन आर्मी भर्ती कार्यालय (एआरओ) रोहतक द्वारा किया जाएगा। यह भर्ती रैली संभावित रूप से जुलाई माह के मध्य में राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी।
सेना भर्ती रैली में इन जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल
सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि जुलाई माह में संभावित सेना भर्ती रैली में रोहतक, सोनीपत, पानीपत एवं झज्जर जिलों के उन अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने जून 2026 में आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) में भाग लिया है। परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी भी इसमें शामिल होकर फिजिकल टेस्ट देंगे।
सेना भर्ती रैली में कई पोस्टों पर होगी स्क्रीनिंग
प्रवक्ता ने बताया कि सेंट्रल कैटेगरी के अंतर्गत जेसीओ (धार्मिक शिक्षक), हवलदार शिक्षा, जेसीओ कैटरिंग व हवलदार सर्वे ऑटो कार्टो श्रेणियों के अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग भी इसी भर्ती रैली के दौरान की जाएगी। सभी इच्छुक अभ्यर्थी आगामी शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं भर्ती रैली को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियों को मजबूत करें, ताकि वे भर्ती प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।