June 19, 2026
19 june 4
  • 3 जुलाई तक किए जाएंगे आवेदन

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप-डी भर्ती-2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके लिए अब युवाओं से सुझाव मांगे गए हैं, ताकि उनके सुझावों को लेकर आवश्यक फैसले लिए जा सके।

HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि “CET Group D के नोटिफिकेशन को लेकर यदि किसी का कोई सुझाव या प्रश्न है तो वह दिए गूगल फॉर्म के माध्यम से हमें भेज सकता है। सुझावों पर आयोग विचार करेगा।”

बता दें कि इससे पहले भी HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह विभिन्न विषयों को लेकर सुझाव मांगे हैं। युवाओं के सुझावों को ध्यान में रखते हुए फैसले लिए गए हैं। ताकि युवाओं की सुविधा के अनुसार निर्णय लिए जाए। इसलिए अब फिर से गूगल फार्म के माध्यम से युवाओं से नोटिफिकेशन को लेकर सुझाव या प्रश्न मांगे गए हैं।

3 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

HSSC ने CET ग्रुप-डी भर्ती-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू होगी, जबकि अभ्यर्थी 3 जुलाई रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 6 जुलाई निर्धारित की गई है।

आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का भी अवसर दिया है। उम्मीदवार 7 जुलाई से 9 जुलाई तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। परीक्षा और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि बाद में अलग से घोषित की जाएगी।