June 9, 2026
8 june 8
  • वीडियो बनाते ही मुंह छिपाया, थार की छत पर डांस किया

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड में हरियाणा से आए युवक ने रुद्रप्रयाग के युवक का सिर स्टील के कड़े से फोड़ दिया। घटना प्रसिद्ध तृतीय केदार तुंगनाथ धाम यात्रा मार्ग की है। यहां एक घोड़ा-खच्चर संचालक ने यात्रा के दौरान हरियाणा के यमुनानगर से आए युवकों को रास्ता गाइड करने की कोशिश की।

इतना सुनते ही यमुनानगर से आया राघव नामक युवक भड़क गया और उसने अचानक खच्चर संचालक के सिर पर हमला कर दिया। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो बनता देख युवक अपना मुंह छिपाने लगा।

ये सब देखकर आसपास के लोग जब संचालक को बचाने आए तो आरोपी ने उनके साथ भी बहस शुरू कर दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को घेर लिया। उसे जमीन पर बैठाकर वीडियो बनाई गई और फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, ऊखीमठ पुलिस ने बताया कि युवक को स्थानीय लोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह भड़क गया।

इस दौरान लोगों ने उसके साथ कोई मारपीट नहीं की। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया। घटना शनिवार की है।

 

वीडियो में क्या 4 पॉइंट में…

1. घटना से जुड़े दो वीडियो सामने आए – मारपीट और बहस से जुड़े दो वीडियो सामने आए हैं। पहली वीडियो में घायल खच्चर संचालक के सिर पर गहरी चोट दिखाई दे रही है। उसके सिर पर पट्टी बंधी हुई है, जिससे खून साफ झलकता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद लोग आरोपी को पकड़कर जमीन पर बैठा देते हैं।

लोगों ने आरोपी की इस हरकत पर गुस्सा स्थानीय व्यक्ति ने कहा, ये देखो, इस गरीब घोड़े वाले का क्या हाल कर दिया है… इन लोगों की इतनी हिम्मत बढ़ गई है कि सिर फोड़ने के बाद भी खून निकल रहा है।

2. दूसरी वीडियो में युवक की पहचान सामने आई – वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि हरियाणा के यमुनानगर से आए राघव ने एक स्थानीय घोड़ा-खच्चर संचालक पर भारी कड़े से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया है। अगर इन तीर्थ स्थलों पर ऐसे हिंसक लोग आते रहे, तो यहां के स्थानीय लोग, ब्राह्मण, घोड़े वाले और दुकानदार कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा।

3. युवक ने पहना था भारी कड़ा – व्यक्ति ने हमला करने में इस्तेमाल किए गए स्टील के भारी कड़े को दिखाते हुए कहा कि ये लोग यहां सिर्फ हुड़दंग मचाने आते हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भी इन्होंने मंदिर प्रांगण में पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों के साथ बदसलूकी की थी। उसने उत्तराखंड सरकार और पुलिस प्रशासन से ऐसे लोगों पर कड़ा संज्ञान लेने और तीर्थ यात्रा पर आने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

4. वीडियो बनते ही छिपाने लगा मुंह – जैसे ही आसपास खड़े लोग घटना का वीडियो बनाने लगे, युवक अपना मुंह छिपाने लगा। कुछ देर बाद वह अपने सिर को हाथ से पकड़ते हुए दिखाई देता है।

दो दिन पहले UP से आए लोगों ने किया था हुड़दंग

इस घटना से दो दिन पहले थार में आए यूपी के युवकों ने गाड़ी पर चढ़कर डांस किया था। इसके बाद दूसरी स्विफ्ट कार में आए युवकों ने पहले कार में तेज गाने बजाए और फिर उसके बाद बीच रोड पर आकर नाचने लग गए।

वीडियो में युवक थार की छत पर चढ़कर जोर-जोर से चिल्लाते और हंगामा करते नजर आ रहे हैं। घटना चोपता-तुंगनाथ क्षेत्र की है। इसके अलावा चलती कार की खिड़की पर इन लोगों ने डांस भी किया। 11 से ज्यादा युवक वीडियो में दिखे।