- निजी अस्पताल पर कार्रवाई न करने पर गिरी गाज, कार्ड होने पर भी फीस वसूली
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : भिवानी के स्थानीय पंचायत भवन में प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री राजेश नागर ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग ले रहे है। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल के आयुष्मान के मामलों को देखने वाले अधिकारी विनोद को सस्पेंड के आदेश दिए है।
मंत्री ने विनोद को आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद फीस वसूले जाने के मामले में निजी अस्पताल के खिलाफ उचित कार्रवाई न करने के चलते सस्पेंड के आदेश दिए।
बता दें कि नगराधीश अनिल कुमार ने बताया कि बैठक में कुल 14 परिवाद रखे जाएंगे। जिनमें 7 पुराने और 7 नए परिवाद हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री राजेश नागर बैठक में रखे गए सभी 14 परिवादों की सुनवाई कर रहे है।
सभी विभागों के अधिकारी मौजूद
उन परिवादों के समाधान के लिए मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देंगे। उन्होंने बताया कि जिला इस बैठक में सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद है। बैठक को लेकर डीसी साहिल गुप्ता द्वारा सभी जिला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं।