- छुट्टी के कारण स्टाफ नहीं था, रिकॉर्ड जला
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : गुरुग्राम में कोर्ट परिसर में आग लग गई है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। छुट्टी होने के कारण स्टाफ नहीं था। हालांकि काफी रिकॉर्ड जलने की जानकारी सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि, रविववार दोपहर करीब 12 बजे अचानक से लोअर कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखाई दी। जिसके बाद वहां से गुजर रहे कुछ वकीलों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड और चौकीदार को दी।
मौके पर पहुंचे फायर की तीन गाड़ियां
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि अभी मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौजूद हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
इस बारे में फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। आग पर काबू पाने के बाद सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा। तभी पता चल सकेगा कि कितना रिकार्ड जला है और कितना बचा है।