February 16, 2026
train fog delay cancel winters

पहाड़ी राज्यों पर हुई बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ की एक्टिविटी के चलते मैदानी राज्यों में तेजी से सर्दी बढ़ी है। उत्तर प्रदेश के 37 शहर में आज कोहरा है। इनमें गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर भी शामिल हैं।

कानपुर का तापमान सबसे कम 4.4°C रिकॉर्ड किया गया। मुख्य रेलवे स्टेशन पर 100 से ट्रेनें 2 से 15 घंटे की देरी से चल रही हैं। तेजस एक्सप्रेस जैसी VIP ट्रेनें भी 11 घंटे लेट रहीं।

दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर कोहरे का कारण दो कारें टकरा गईं। यहां विजिबिलिटी बहुत कम थी।

IGI एयरपोर्ट पर आज 118 फ्लाइट कैंसिल हैं, जिनमें 60 अराइवल और 58 डिपार्चर फ्लाइट हैं। 16 फ्लाइट डायवर्ट भी की गईं।

मौसम विभाग के मुताबिक MP में जेट स्ट्रीम (ठंडी-गर्म हवा का नदी जैसा बहना) की रफ्तार 287 kmph पहुंची है।

इससे राज्य के मिनिमम टेम्परेचर में तेज गिरावट आई है। डिंडोरी में वाहनों की छत पर बर्फ जम गई।