May 18, 2024
पार्टी बदलते ही नेताओं के सुर बदल जाते हैं जिस अरविंद केजरीवाल को अशोक तवर पहले खरी-खोटी सुनाते थे आज उनकी शान में कसीदे पढ़ रहे हैं। यही नहीं अब तो कांग्रेस पार्टी को सेटिंग डॉट कॉम और साजिश वाली पार्टी करार देने में लगे हुए हैं। अशोक तंवर राज रोहतक में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए पहुंचे हुए थे
कुछ दिन पहले तक जिन को कोसते थे, आज उन्हीं के गुणगान करने में पूर्व सांसद अशोक तंवर जुटे हुए हैं। क्योंकि उन्होंने अब तृणमूल कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह आप पार्टी का दामन थाम लिया है। कभी अरविंद केजरीवाल को जमकर कोसने वाले अशोक तंवर अब तो उनकी शान में कसीदे पढ़ रहे हैं। यही नही अशोक तंवर का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस में जो वह 5 महीने रहे उनका समय व्यर्थ चला गया। क्योंकि उत्तर भारत में तृणमूल कांग्रेस को आने में अभी बहुत समय लगेगा। अरविंद केजरीवाल ही ऐसे नेता है जो देश की राजनीति को आगे ले जाने के लिए सक्षम हैं।
वही कभी कांग्रेसियों की शान में वाह-वाह करने वाले अशोक तंवर अब तो कांग्रेस पार्टी मैं भी बड़ी साजिश की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि सेटिंग डॉट कॉम के लोग अपनी सेटिंग कर चुके हैं। हरियाणा के कांग्रेसी नेताओं की जिस दिन राहुल गांधी के साथ बैठक हुई थी उसी दिन यह तय हो गया था कि कौन प्रदेश अध्यक्ष बनेगा और कौन राज्यसभा में जाएगा। अब तो केवल कार्यकर्ताओं को बरगलाने और आपस मे लड़ाने का काम किया जा रहा है और यह कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी नहीं साजिश है। कॉन्ग्रेस मर चुकी है अब इसके बारे में बात करना भी बेवकूफी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *