May 2, 2024

नगर निगम यमुनानगर मेयर मदन चौहान 101 कन्याओं की शादियां कर कन्यादान करेंगे। इसको लेकर समाज के सहयोग से तेजली खेल परिसर में विशाल शादी समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर हर वर्ग के परिवारों की कन्याओं को शामिल किया जाएगा।

शादी के लिए एक अप्रैल से 30 मई तक मॉडल टाउन स्थित मेयर हाउस में रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद शुभ विवाह मुहूर्त की तिथि निर्धारित कर शादी समारोह का आयोजन किया।

चौहान ने कहा कि हम एक सामाजिक कार्यक्रम करने जा रहे है। यह कार्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की 101 कन्याओं की शादी करने का है। यह कार्य सरकारी या राजनैतिक नहीं होगा। पूर्ण रूप से सामाजिक कार्य होगा। समाज के साथ मिलकर जनता के सहयोग से यह कार्य किया जाएगा। 101 कन्याओं की शादी करने के लिए एक अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन बिल्कुल निशुल्क होगा।

30 मई तक मॉडल टाउन स्थित मेयर हाउस पर सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जाएगा। शांति फाउंडेशन की संस्थापक प्रिया अरोड़ा व मीनू चसवाल इस प्रक्रिया को देखेंगे। रजिस्ट्रेशन करने के बाद उन परिवारों को छांटा जाएगा जो आर्थिक रूप से कमजोर नहीं होगा। इसके लिए परिवार की घर घर जाकर की वेरिफिकेशन की जाएगी। यदि परिवार की आर्थिक हालात सही नहीं है तो उसे इसमें शामिल किया जाएगा। हम चाहते है समाज के अंतिम व्यक्ति व अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों को इसका लाभ मिले।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *