April 25, 2024

राजनीतिक जीवन के 50  साल पूरे होने पर राजीव गांधी महाविद्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के जन्म दिन पर जन सरोकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा थे तो सह संयोजक सांसद बृजेंद्र सिंह,।

जन सरोकार कार्यक्रम पर पूरे प्रदेश के नेताओं की नजर थी कि कौन-कौन इस कार्यक्रम में पहुंचेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने विभिन्न राजनीति दलों के नेताओं को एक मंच पर लाकर अपनी ताकत दिखाने का काम किया।

आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता, इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला, पूर्व मंत्री रामपाल माजरा, पूर्व मंत्री पीयूष गोयल, किसान नेता युद्धबीर सिंह, अकाली दल से बराड़, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, कृष्ण मूर्ति हुड्डा, सीमा गैबीपुर सहित विभिन्न दलों के नेता कार्यक्रम में पहुंचे।

आप नेता सुशील गुप्ता ने कहा कि उन्हें राजनीति में लाने वाले चौ. बीरेंद्र सिंह है। बीरेंद्र सिंह ईमानदार नेता है जिनके 50 साल के राजनीति दामन पर कोई दाग नहीं है। वो चाहते है तो उसे हम पूरा करने का काम करेंगे। देश का युवा बदलाव चाहता है। पंजाब में बदलाव हो चुका है अब हरियाणा की बारी है। पहले जो बदलाव बीरेंद्र सिंह ने प्रदेश में किया वो सही नहीं था। आप में वो आते है तो उनका स्वागत है।

इनेलो विधायक अभय चौटाला ने प्रदेश में तीसरा मोर्चा बनाने की वकालत करते हुए कहा कि डॉक्टर, वकील, राजनेता कभी रिटायर नहीं होते है। बीरेंद्र्र सिंह सक्रिय राजनीति में हिस्सा लेते हुए प्रदेश के युवाओं का मार्गदर्शन करें। हम चाहते है कि वो सक्रिय राजनीति में हिस्सा लेते हुए तीसरा मोर्चा बना कर प्रदेश में बदलाव करने में अहम भूमिका अदा करें। लोग आज दुखी, परेशान है प्रदेश में बदलाव चाहते है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *