September 21, 2024

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री डा. कमल गुप्ता ने पूर्व मंत्री एवं विधायक संदीप सिंह की माता दलजीत कौर  के निधन पर शोक व्यक्त किया है और परिवार के सदस्यों के साथ दुख सांझा किया।

स्वास्थ्य मंत्री डा. कमल गुप्ता व पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी रविवार को पूर्व मंत्री एवं विधायक संदीप सिंह के शाहबाद निवास पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने समाजसेवी गुरचरण सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक संदीप सिंह, लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दुख सांझा किया और परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की है।

उन्होंने  स्वर्गीय दलजीत कौर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे गहरी वेदना हुई है। परिवार के किसी सदस्य का निधन उस परिवार के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

इस परिवार पर जो दुख की घड़ी इस समय आई है परमात्मा इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। परम पिता परमात्मा इस दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार के लोगों को दु:ख सहन करने की शक्ति दे।

इस मौके पर हॉकी हरियाणा के प्रधान सुनिल मलिक, हॉकी कुरुक्षेत्र के सचिव एवं हॉकी कोच गुरविन्द्र सिंह,  एडवोकेट मोहित शर्मा, अक्षय नंदा, मंदीप सिंह विर्क सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *