October 6, 2024

असंध के पूर्व विधायक और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जिलेराम शर्मा ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली को बधाई दी। उन्होंने फोन कर बड़ौली के सफल कार्यकाल की कामना भी की। जिलेराम शर्मा ने विश्वास जताया कि मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हरियाणा में और मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व का यह सराहनीय फैसला है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने गढ़ जीटी बेल्ट को और ज्यादा मजबूत करने का काम किया है।उन्होंने कहा कि सोनीपत जिला भी जीटी बेल्ट के ही अधीन आता है। यहां से विधायक मोहनलाल बड़ौली को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।

जबकि इसी जीटी बेल्ट से आने वाले सीएम नायब सैनी करनाल सीट से विधायक और मनोहर लाल करनाल से सांसद चुने जाने के बाद केंद्र सरकार में हैवीवेट मंत्रालय संभाल रहे है। मनोहर लाल हरियाणा से एकमात्र केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री है। जबकि तीसरी बड़ी नियुक्ति मोहन लाल बड़ोली के रूप में दी गई।

उन्होंने कहा कि  बड़ौली के अनुभव, ऊर्जा एवं रणनीतिक कौशल से भाजपा हरियाणा आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी।केंद्रीय नेतृत्व ने ऐसे अनुभवी कार्यकर्ता को प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है, जिससे निश्वित तौर पर भाजपा को प्रदेश में फायदा मिलने वाला है।

जिले राम शर्मा ने कहा कि मोहनलाल बड़ौली जिला अध्यक्ष, महामंत्री रहे और विधायक हैं, वे कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चलते हैं। उनकी काम करने और सबको साथ लेकर चलने की क्षमता की वजह से पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *