February 19, 2026
ajay chautala with babli

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) 5 बागी विधायकों को नोटिस जारी करेगी।

भारतीय जनता पाटी (BJP) के साथ गठबंधन टूटने के बाद पार्टी द्वारा जारी व्हिप के बावजूद भी जजपा के 5 विधायक सैनी के विश्वास मत प्रस्ताव में विधानसभा पहुंचे थे।

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने विधायकों के इस काम को गंभीरता से लिया है।

कोई भी कार्रवाई करने से पहले पार्टी विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करेगी। यदि विधायक नोटिस का जवाब नहीं देते हैं तो पार्टी कानूनी राय लेने के बाद कार्रवाई करेगी।

इसके लिए पार्टी विधानसभा अध्यक्ष को भी लेटर लिखेगी। पांचों विधायकों की गतिविधियों को पार्टी अनुशासनहीनता मान रही है।

12 मार्च को भाजपा और जजपा का गठबंधन टूट गया था। इसके बाद शाम को नए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने पांच मंत्रियों के साथ शपथ ली थी।

13 मार्च को सीएम सैनी की ओर से विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए सदन में विशेष सत्र बुलाया गया था।

इस सत्र में जजपा की ओर से व्हिप जारी कर पार्टी विधायकों को अनुपस्थित रहने के लिए कहा था।

लेकिन इसके बाद भी पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के साथ नारनौंद से रामकुमार गौतम, नरवाना से रामनिवास सुरजाखेड़ा, बरवाला से जोगीराम सिहाग और गुहला चीका से ईश्वर सिंह सदन में पहुंचे थे।

हालांकि वोटिंग के समय वह बाहर चले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *