February 16, 2026
1c72a20d-564f-438c-8fef-fe1aaf3aa939

नारी तेरा वंदन है, वंदन है अभिनंदन है, नारी शक्ति का मान बढ़ेगा, भारत का सम्मान बढ़ेगा, साख बढ़ेगी, आन बढ़ेगी नारी की पहचान बढ़ेगी… इन पंक्तियों के साथ महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाकर महिलाओं का उत्थान किया जा रहा है।

लखपति दीदी योजना जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वयं सहायता समुह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

          महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा कलायत स्थित बीडीपीओ कार्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित लखपति दीदी महा सम्मेलन के दौरान बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्चुअली देश व प्रदेश वासियों को संबोधित भी किया।

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को राजनीतिक संस्थाओं में 33 प्रतिशत का आरक्षण देकर सराहनीय कार्य किया है। अब देश में स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं।

केंद्र सरकार ने मुस्लिम बहनों को शोषण से मुक्ति दिलाने की दिशा में कार्य करते हुए तीन तलाक को खत्म किया है। गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने हेतु उज्जवला योजना के तहत मुफ्त में गैस सिलेंडर व चुल्हे दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब को उनके सिर पर छत मुहैया करवाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *