April 19, 2025
train fog delay cancel winters

हरियाणा में बारिश के बाद शुक्रवार की सुबह घनी धुंध छाई। रेवाड़ी में जीरो तो जींद समेत अन्य जगह 20 मीटर से कम विजिबिलिटी रही। वहीं पंजाब के अमृतसर और जालंधर समेत अन्य जगह मौसम साफ है। धूप खिल सकती है।

चंडीगढ़ में हालात सामान्य हैं। वहीं हिमाचल में आज भी बर्फबारी की संभावना है। 2 दिन लगातार बर्फबारी होने के बाद टूरिस्ट बड़ी संख्या में शिमला, मनाली, डलहौजी, भरमौर, खजियार और कुफरी पहुंच रहे हैं।

कल यानी तीन और चार फरवरी को फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इससे प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हरियाणा और पंजाब में भी असर दिखेगा। ​​​​​​

चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में बीते दो दिन जमकर बारिश हुई। दो दिनों में यहां 39.6 MM बारिश हुई है। दोनों दिन यहां ओलावृष्टि भी हुई।

अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर ओलों की चादर बिछ गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। जबकि 4 फरवरी को यहां दोबारा बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *