April 17, 2025
KNL 02

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध स्वरूप सीएम सिटी करनाल में ट्रैक्टर परेड निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर को सैकड़ों की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर लेकर रामलीला मैदान में एकत्रित हुए।

जिसके बाद शहर की मुख्य सडक़ों से होते हुए जिला सचिवालय पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारी को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ ने भी किसानों की इस ट्रैक्टर परेड का सर्मथन किया। इसके अलावा असंध व निसिंग में भी किसानों ने जोरदार ट्रे1टर परेड निकाली। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा है।

भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर परेड निकाली गई है। उन्होंने अपनी मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार आज तक न तो एमएसपी पर खरीद गारंटी का कानून बना पाई है और न ही किसान आंदोलन से जुड़े मुकदमों को वापस लिया गया है।

उनकी बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिला और न ही बिजली व पराली बिल का समाधान किया गया है। लखीमपुर कांड में भी सरकार न्याय नहीं कर सकी है। इन्हीं मुद्दों को लेकर ट्रैक्टर परेड निकाली जा रही है। इसके साथ ही किसानों को जबरदस्ती नैनो यूरिया दिया जा रहा है। किसान यूरिया लेने के लिए जाता है। लेकिन उसे वहां पर नैनो यूरिया थमा दिया जाता है।

किसी को नैनो यूरिया जबरन दिया गया तो इफको की दुकानों पर ताला लगा दिया जाएगा। नैनो यूरिया को लेकर सरकार की मनमानी के खिलाफ एक ज्ञापन पर जिला उपायुक्त को सौंपा जाएगा। ट्रैक्टर परेड में शामिल किसानों ने कहा कि इस परेड को लेकर किसानों में जोश है।

जिस तरह से किसानों को सरकार की तरफ से गुमराह किया जा रहा है और मांगों को नहीं माना जा रहा है। उससे किसानों में रोष है। रतनमान ने कहा कि किसान को खुशी है आज गणतंत्र दिवस है और ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाकर ट्रैक्टर परेड निकाली जा रही है।

किसानों ने कहा कि जब दिल्ली में किसान आंदोलन समाप्त हुआ था और सरकार ने कुछ मांगे मानी थी। लेकिन उन मांगों को सरकार ने पूरा ही नहीं किया। इस अवसर पर प्रेममचंद शाहपुर, प्रदेश महासचिव,भूपेंद्र सिंह लाडी, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुमन, शाम सिंह मान, सुरेंद्र सागवान, सुरेंद्र बैनीवाल, दिलावर सिंह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *