May 11, 2024

देश के विभिन्न राज्यों में कड़ाके की सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। सुबह घना कोहरा छा रहा है। वहीं, हरियाणा में भी लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं।

प्रदेश में मौसम में परिवर्तन के साथ ही तेजी से रात के तापमान में गिरावट हो रही है। पिछले चार दिन में ही करीब 1.3 डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं।

दूसरी तरफ आने वाले पांच दिन में ही दो पश्चिमी विक्षोभ आने से बदलाव होगा। मौसम विज्ञानियों ने 10 दिसंबर की रात से प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है।

इस दौरान हल्की बादलवाई के साथ हवा चल सकती है। विज्ञानियों की तरफ से आने वाले दिनों में रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।

पिछले दिनों प्रदेश के जिलों में हुई वर्षा के बाद से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अधिकतम तापमान में भी हल्की गिरावट है।

मगर दिन के समय हिसार व आसपास के जिलों में धूप खिलने के कारण तापमान 25 डिग्री के आसपास चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *