April 19, 2025
vande bharat train

देश की पहली सेमीहाईस्पीड वंदेभारत एक्सप्रेस में यात्रियों का रुझान बढ़ता ही जा रहा है। औसतन स्पीड भी बढ़ाने को लेकर विकल्प तलाशे जा रहे हैं।

मौजूदा समय में 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली इस ट्रेन की औसत स्पीड सौ भी पार भी नहीं हो पा रही। रेलवे का फोकस है कि इसकी औसत स्पीड को बढ़ाया जा सके।

रेलवे ने दस वंदे भारत एक्सप्रेस का डाटा साझा किया, जिसमें यात्रियों की संख्या रिकार्डतोड़ रही है। नवंबर माह के आंकड़े पर गौर करें तो 1 लाख 94 हजार 902 यात्रियों ने सफर किया।

यही कारण है कि अब चार और वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन नई चलाने औ एक का विस्तार चंडीगढ़ तक किया जा रहा है।

भले ही शताबदी, राजधानी और दुरंतों जैसी ट्रेनों की स्पीड पहले की तुलना में बढ़ाई जा चुकी है, जबकि इनकी औसत स्पीड सौ के पास पहुंच गई है, लेकिन सौ का आंकड़ा पार नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार गतिमान 150, शताब्दी और राजधानी 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन पटरी पर दौड़ रही हैं लेकिन इस तेज रफ्तार के बावजूद यात्रियों का सफर उस हिसाब से कम नहीं हुआ।

शताब्दी और राजधानी की औसत स्पीड करीब 95 से ऊपर नहीं आ पा रही। हालांकि रेलवे की तरफ से ट्रेन दौड़ने 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार आंकी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *