May 12, 2024

बिना शादी किए लंबे समय तक किसी पुरुष और महिला के साथ-साथ रहने पर बार-बार सवाल उठते रहे हैं।

किसी की नजर में यह उनके मौलिक अधिकारों व दोनों की जिंदगी का निजी मामला है तो कोई इसे सामाजिक तानाबाना खराब होने तथा भारतीय संस्कृति में नैतिक मूल्यों के पतन से जोड़कर देखता है।

आम बोलचाल की भाषा में बिना शादी साथ रहने के इन संबंधों को लिव इन रिलेशनशिप कहा जाता है।

इन संबंधों को खारिज करने के लिए देश में अभी ऐसा कोई कानून नहीं बना है, लेकिन हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ से भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने लोकसभा में लिव इन रिलेशनशिप के विरुद्ध कड़े से कड़ा कानून बनाने की मांग कर पूरे देश में लिव-इन की वैधता और अवैधता पर नए सिरे से बहस का बड़ा मुद्दा दे दिया है।

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की कई ऐसी आब्जर्वेशन आई हैं, जिनमें लिव-इन रिलेशनशिप को गलत नहीं ठहराया गया।

इसके विपरीत, भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान लिव-इन- रिलेशनशिप को भारतीय समाज के लिए बेहद खतरनाक बताया है।

धर्मबीर सिंह हरियाणा के जिस भिवानी-महेंद्रगढ़ इलाके का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं, वह विशुद्ध जाट-अहीरवाल बेल्ट है।

न केवल यहां बल्कि पूरे प्रदेश में पगड़ी की शान के लिए हत्याएं आम बात हैं। प्रेम विवाह करने वाले प्रेमी जोड़ों को कोई बार समाज के विरोधी फैसलों का सामना मौत के रूप में करना पड़ा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *