September 25, 2026
01

पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल अम्बाला श्री शिवास कविराज कुरुक्षेत्र पुलिस लाईन स्थित गैस्ट हाऊस पहुंचे। पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस विभाग द्वारा जब्त किये गये नशीली वस्तु अधिनियम के तहत नशीले पदार्थों को चैक किया। महानिरीक्षक महोदय ने मालखाने के रख-रखाव सम्बन्धी जरुरी दिशा-निर्देश भी दिए।

            जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर नशे के कारोबार करने वाले लोगों पर कार्यवाही करते हुए उनसे नशीले पदार्थ जब्त किये जाते है।

सामान्य रुप से नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए कईं बार पुलिस द्बारा विशेष अभियान चला कर नशे के धन्धें में लगे लोगों पर कार्यवाही की जाती है। नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामले दर्ज करके नशा तस्करों के कब्जे से नशीले पदार्थों को जब्त किया जाता है।

जब्त शुद्धा नशीले पदार्थो को एक कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया जाता है, ताकि इस प्रकार के नशीले पदार्थों का कोई दुरुप्रयोग न कर सकें। इन नशीले पदार्थो को समय-समय पर उच्च अधिकारियों द्वारा चैक किया जाता है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल अम्बाला श्री शिवास कविराज ने मालखाने का निरिक्षण कर चैक किया। उन्होंने बताया कि दिनांक 8 दिसम्बर 2023 को जिला पुलिस कुरुक्षेत्र व जिला यमुनानगर द्वारा तहत जब्त किये गये चूरापोस्त, स्मैक, चरस, गांजा, हेरोईन, सुल्फा व नशीली दवाईयों को चैक किया गया।

            जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला यमुनानगर के 73 मदों तथा जिला कुरुक्षेत्र के 75 अभियोगों की 81 मदों में जब्त नशीले पदार्थों को चैक किया किया गया। सभी मादक पदार्थों को सीलबन्द करके रखा गया।

उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों से आदेश प्राप्त करके जल्द इन नशीले पदार्थो को नष्ट किया जायेगा । इस मौका पर पुलिस अधीक्षक यमुनानगर श्री गंगा राम पुनिया, डीएसपी राजेश कुमार, प्रमोद कुमार, डीएसपी कुरुक्षेत्र सुभाष चन्द, प्रदीप कुमार व मनोज कुमार सहित जिला यमुनानगर व कुरुक्षेत्र के पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *