May 5, 2024

इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के पुत्र अर्जुन चौटाला ने अपने ही चचेरे भाईयों की पार्टी JJP पर राजस्थान विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार पर खूब तंज कसे। चौटाला ने कहा कि ये कई सारी चाबियां लेकर ताला खोलने निकले थे। चुनाव परिणाम में उन्हें मिले तमाम वोट ने सबकुछ क्लियर दिखा दिया।

चौटाला ने कहा कि हम तो पहले ही कहते थे कि ये हरियाणा से भीड़ लेकर गए। लेकिन जब कोई हमारी मानता ही नहीं था। लेकिन अब सबके सामने है।

उन्होंने कहा कि 23 सीटों पर राजस्थान में चुनाव लड़ा और सिर्फ 60 हजार वोट मिले। एक जगह तो 14 राउंड के बाद बड़ी खबर आई कि इनके प्रत्याशी का 2 वोट के साथ खाता खुला हैं।

BJP को वोट प्रतिशत में हार मिली

वहीं अर्जुन चौटाला ने हरियाणा में जजपा की सहयोगी भाजपा पर भी तंज कसते हुए कहा कि 3 राज्यों में भाजपा को जीत जरूर मिली है। लेकिन वोट प्रतिशत में हार मिली है।

ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा और कांग्रेस के अलावा मतदाताओं के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा कि वोट काबिल लोगों को मिलता है। नाकाबिल लोग नकार दिए जाते हैं।

बता दें कि इनेलो से ही अलग होकर हरियाणा में जन नायक जनता पार्टी का उदय हुआ। 2019 के विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में जजपा ने प्रदेश की 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

चौटाला परिवार में हुए दो फाड़ के बाद से ही इनेलो नेता अभय चौटाला और उनके भतीजे दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला के बीच जुबानी जंगी चली आ रही है। हालांकि अब अभय चौटाला के दोनों बेटे अर्जुन और कर्ण चौटाला भी एक्टिव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *