May 5, 2024

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 में दीपोत्सव, संत सम्मेलन, तीर्थ सम्मेलन, राज्य स्तरीय प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस महोत्सव को यादगार बनाने में असम का पैवलियन भी अहम भूमिका अदा करेगा। इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक होंगे।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में गीता स्थली कुरुक्षेत्र में 18 दिन अध्यात्म, संस्कृति, ज्ञान एवं कला का संगम नजर आएग, 7 दिसंबर से गीता महोत्सव का आगाज होगा,   अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के 8वें संस्करण में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य मेहमान होंगे।

ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में गीता पूजन के साथ महोत्सव की शुरुआत करेंगे, वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। महोत्सव में असम पार्टनर स्टेट होगा, जिसमें असम की संस्कृति, कला एवं खान-पान से लेकर जीवनशैली को प्रदर्शित किया जाएगा।

उन्होंने  कहा कि  गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप भी मिल चुका है, अभी तक मॉरीशस, कनाडा, आस्ट्रेलिया और लंदन में महोत्सव का आयोजन हो चुका है, वर्ष 2024 में यूएसए में गीता महोत्सव मनाया जाएगा, वहीं श्रीलंका की ओर से भी गीता आयोजन का निमंत्रण भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *