May 12, 2024

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि श्रीराम के भक्तों के ऐसे सम्मान समारोह का आयोजन प्रदेश में पहली बार किया गया है, इसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को विश्व मानचित्र पर पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक कार्य किए गए हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने कुरुक्षेत्र में विकासात्मक कार्यों पर 4 हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च की है। ज्योतिसर में भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप को स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम अपने आप में अनूठा कार्यक्रम है, जब श्रीराम के भक्त रामलीला कमेटियों के पदाधिकारियों व कलाकारों का सम्मान किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन व निर्देशानुसार हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व पटल पर पहुंचाने के लिए पिछले 9 वर्षों में अनेक कार्य किए गए हैं। कुरुक्षेत्र की पावन धरा, जहां पर भगवान श्री कृष्ण ने गीता का शाश्वत संदेश दिया था, यहां हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

मुख्यमंत्री के प्रयासों से अब विदेशों में गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सरस्वती नदी का जीर्णोद्धार, राखीगढ़ी, अग्रोहा को विकसित करने सहित कई कार्य किए जा रहे हैं, जिससे हमारी सांस्कृतिक धरोहरों को हम पूरे विश्व के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने समाज से नशे की बुराई को खत्म करने का मिशन लिया है। उन्होंने अपने जन्मदिवस पर संत-महात्माओं को अपने निवास पर बुलाकर उनसे इस पुतिन कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *