May 14, 2024
दिव्यांग एकता समिति द्वारा समिति की वर्षगांठ पर गांधी नगर पार्क में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नगर निगम मेयर मदन चौहान मुख्य अतिथि रहे।
इस दौरान मुख्य अतिथि मेयर ने दिव्यांगजनों को 10 इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल, छह जोड़ी बैसाखियां व अन्य सामान वितरित किया गया। दिव्यांग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए मेयर मदन चौहान ने अपने निजी खर्च पर छह सिलाई मशीन भी वितरित की और उनका हौसला बढ़ाया।
मेयर मदन चौहान ने कहा कि दिव्यांग एकता समिति द्वारा यह एक सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने संस्था की अध्यक्ष गुरप्रीत कौर के बारे में कहा कि वह जीवन की धनी है। जो स्वयं मेहनत कर अपना जीवन यापन कर रही है और दूसरे दिव्यांगजनों का भी सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग महिलाएं सिलाई कढ़ाई व अन्य काम आत्मनिर्भर बने।
उन्होंने संस्था को उन महिलाओं की सूची देने का आग्रह किया जो खोखा या रेहड़ी लगाकर चाय, जलपान, फल बेचने व अन्य कार्य करना चाहते है। ताकि उन्हें नगर निगम एरिया में जगह व खोखा उपलब्ध करवाकर आत्मनिर्भर बनाया जाए। और अपना रोजगार कर ठीक तरीके से अपना व अपने परिवार का जीवन यापन कर सकते है।
उन्होंने दिव्यांग एकता समिति दिव्यांगजनों को अनेक सामान वितरित किया। वितरित की। उन्होंने कहा कि दिव्यांग एकता समिति जिला के दिव्यांगजनों के लिए बड़ा अच्छा कार्य कर रही है। इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल का प्रयोग कर दिव्यांगजनों को आने-जाने व चलने में आसानी होगी। इसका प्रयोग कर वह अपने जीवन को आसान बना सकते है।
दिव्यांग एकता समिति की जिलाध्यक्ष गुरप्रीत कौर ने मुख्य अतिथि मेयर मदन चौहान का आभार जताया और सिलाई मशीन देने पर धन्यवाद किया। मौके पर संदीप धीमान, ममता सेन, उपाध्यक्ष आशीष कुमार, जिला सचिव श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष कर्मजीत, सतीश, नीतिश, दीपक, जतिन, सरस्वती, सुमन, नेहा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *