May 16, 2024

गीता रन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए महिला और पुरुष प्रतिभागियों को दौड़ते हुए अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2023 का जोश और उमंग सहजता से देखा जा सकता था। इस जोश और उमंग से ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग की फिजा भी बदली-बदली सी नजर आई।

इन खिलाडिय़ों ने दौडऩे से पहले भारत मां जिंदाबाद के जयघोष के नारे लगाए और इन जयघोष की गंूज को दूर-दूर तक सुना जा सकता था। इस गीता रन में देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों युवक और युवतियों ने अपना पंजीकरण करवाया। इस गीता रन के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 की गतिविधियों का भी आगाज हो गया है।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 की गीता रन का शुभारंभ करने के लिए विधायक सुभाष सुधा ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में पहुंचे। यहां पर जिला प्रशासन, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और जिला खेलकूद विभाग की तरफ से आयोजित गीता रन को विधायक सुभाष सुधा ने हरी झंडी देकर रवाना किया।

इसके उपरांत विधायक सुभाष सुधा, एडीसी एवं सीईओ केडीबी अखिल पिलानी, एसडीएम सुरेंद्र पाल, केडीबी मादन सचिव उपेंद्र सिंघल, जिला खेलकूद अधिकारी सतेंद्र कुमार ने पुरुषों की 10 किलोमीटर दौड़ में रोहतक से आरिफ अली प्रथम, सोनीपत से रोहित द्वितीय, रोहतक से परमजीत तृतीय स्थान पर आने पर क्रमश: 31 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित किया।

विधायक सुभाष सुधा ने 5 किलोमीटर महिला गीता रन में प्रथम स्थान पर आने वाली कुरुक्षेत्र से अंजली, द्वितीय स्थान पर अंबाला से रिंपी व तीसरे स्थान पर आने वाली रोहतक की नेहा पंवार को भी क्रमश: 31 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित किया।

इसके अलावा पुरुष वर्ग में करनाल से सौरव, राजस्थान से मुकेश कुमार, कुरुक्षेत्र से रवि, रोहतक से सुमित, निखिल, विकास व सौरव तथा महिला वर्ग में करनाल से विजेता, सिमरण, अंबाला से रितिका, कुरुक्षेत्र से गुंजन, महक, हर्षिता व महक को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 2100-2100 रुपए देकर सम्मानित किया।

विधायक सुभाष सुधा ने युवाओं के साथ सीधा संवाद करते हुए कहा कि खेलकूद विभाग की इस गीता रन से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 की गतिविधियों का विधिवत रूप से आगाज हो गया है। इस गीता रन के लिए केडीबी, जिला प्रशासन और तमाम प्रतिभागी बधाई के पात्र है।

इस गीता रन में युवाओं के जोश और उत्साह को देखकर उन्होंने कहा कि सभी युवा खिलाडिय़ों को मेहनत और लगन से अपने-अपने खेल और क्षेत्र में काम करने की जरूरत है। जब प्रत्येक युवा पूरे उत्साह के साथ खेलेगा तो निश्चित ही देश खेलों के साथ-साथ हर क्षेत्र में बुलन्दियों को छुएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *