May 2, 2024
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए कहा कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत कर सरकार बना रही है, विधानसभा चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी में भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल सैक्टर-17 में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इक_े होकर ढोल नगाड़ों की लय पर नाचकर व लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया, इसके पीछे बीजेपी ने जो पन्ना प्रमुख तक संगठन बनाया है ,केंद्र सरकार की नीतियां है, उसके प्रति लोगों के मन में सद्भावना बनी है, हरियाणा सरकार कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि तीनों राज्यों में मिली ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है, पीएम नरेन्द्र मोदी केन्द्र सरकार ने ऐसी ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है जिससे गरीब व जरूरतमंद लोगों तक अंत्योदय के सिद्धांत के तहत अपने आप सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि विपक्षी कांग्रेस पार्टी के नेता जितनी गलत अमर्यादित भाषा का प्रयोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए करते हैं, उतना ही जनता कांग्रेस से दूर होती जाती है। पीएम नरेन्द्र मोदी को पनौती और चोर कह कर राहुल इस बार अपनी जीत पर पूरा भरोसा किए बैठा था।
लोगों ने सही में कांग्रेस व उसके नेताओं को इनकी औकात समझा दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में 400 सीटें भी पार कर जाएं तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। मीडिया पर अपनी गलत भड़ास निकालने से ही अगर कांग्रेस पार्टी चुनाव जीत सकती तो यह कभी हारती ही नहीं क्योंकि गलत भड़ास व अमर्यादित भाषा में तो कांग्रेसियों का कोई मुकाबला ही नहीं कर सकता।
यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि तीनों राज्यों के नागरिकों ने सब भेद भुलाकर राष्ट्रसेवा को समर्पित भाजपा को वोट कर अपना आशीर्वाद दिया है, वर्ष 2024 में पहले से भी अधिक लोकसभा सीटें जीतकर तीसरी बार भाजपा की राष्ट्रवादी सरकार बनेगी, तीनों राज्य की जनता को बधाई, उन्होंने अपने मत का सही इस्तेमाल कर भारतीय जनता पार्टी को चुना है, कांग्रेस के लोगों ने जिस प्रकार से फ्री की चीजों के नारे दिए उनको जनता ने बुरी तरह नकार दिया है।
नगर निगम मेयर मदन चौहान ने कहा कि अब राम मंदिर के साथ काशी, विश्वनाथ का भी स्वप्न साकार हो रहा है, भाजपा राज में सभी का कल्याण हो रहा है, पीएम नरेन्द्र मोदी विश्व स्तरीय मजबूत नेता हैं, महिला, युवा व किसान सभी वर्गों ने भाजपा को अपना मत दिया है, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत व पीएम नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है इसके लिए वह सभी को बधाई व शुभकामनाएं देते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *