April 8, 2025
NITIN GADKARI 19 JUNE

चण्डीगढ़/समृद्धि पराशर: केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 20 जून 2023 को करनाल में बनने वाले भारत माला के रिंग रोड प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे।

एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का आयोजन कुटेल मोड के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक किया जाएगा। यह करनाल की जनता के लिए बहुत बड़ी सौगात है। घरौंडा के विधायक हरविंदर कल्याण ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया।

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के बनने से जिला में विकास का एक नया आयाम स्थापित होगा और लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस पर लगभग 1700 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *