April 11, 2025
police murder

हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर आ रही है। खरखौदा क्षेत्र के गांव गोपालपुर में अल सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की दराती से गला काट कर और बेटे की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी।

कहा जा रहा है कि व्यक्ति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों को लेकर वो पूछताछ कर रहे हैं। वारदात के बाद व्यक्ति ने खुद ही थाने में जाकर पत्नी और बेटे की हत्या की जानकारी दी। पुलिस इससे सन्न रह गई।

प्रारंभिक जानकारी अनुसार शनिवार सवेरे 3 बजे खरखौदा क्षेत्र के गांव गोपालपुर में शमशेर ने झगड़े के चलते अपनी पत्नी कुसुम (26) और 7 साल के बेटे इशांत की हत्या कर दी।

उसने पत्नी का गला दराती से काटा है। वही बेटे के गले पर निशान मिले हैं। आशंका है कि बेटे की हत्या गला घोंटकर की गई है।

कुसुम का शव जहां कमरे में पड़ा मिला, वहीं बेटे का शव छत पर था। वह मच्छरदानी लगाकर सोया हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार वारदात सुबह 3 बजे के करीब हुई है।

बताया गया है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा रहता था। इसी के चलते शमशेर की बहन इशांत की बहन को बुआ अपने पास ले गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *