June 23, 2026
police murder

हरियाणा के करनाल में कर्ण ताल पार्क में एक युवक की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी।

सुबह जब लोग पार्क में घूमने के लिए आए तो उन्होंने पेड़ के नीचे लहूलुहान हालत में शव पड़ा देखा।

जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व FSL की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर मृतक की शिनाख्त शुरू कर दी है।

युवक पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था। पहले तो लोगों ने सोचा की कोई शराबी पड़ा हुआ है। बाद में चेक किया तो युवक की लाश थी।

उसके सिर पर किसी ने तेजधार हथियार से वार किए थे। साथ ही उसकी एक हाथ की उंगली भी कटी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *