April 7, 2025
cong mahila protest

हरियाणा के भिवानी में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति और किसान सभा के सदस्यों ने महिला कोच को न्याय दिलाने, आरोपी मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त करने और उनकी गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को काले झण्डे दिखाकर नारेबाजी की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ हलकी झड़प भी हुई। पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर अज्ञात स्थान पर ले गई।

महिला नेत्री व प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जगमति सांगवान, महिला समिति की राज्य अध्यक्ष सविता, महासचिव उषा सरोहा व सीटू राज्य उपाध्यक्ष कामरेड सतबीर सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी शनिवार को महम रोड़ पर इकट्ठे हुए।

इसके बाद वे काले झण्डे लेकर भाजपा बैठक स्थल की तरफ नारे लगाते हुए जाने लगे। रास्ते में पुलिस ने भारी बन्दोबस्त के साथ बैरिकेड लगा रखे थे।

उस रास्ते को यातायात के लिए भी बंद कर रखा था। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच काफी झड़प के बाद पुलिस ने सभी आन्दोलन कारियों को गिरफ्तार कर लिया और दूर कहीं अज्ञात स्थान पर ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *