March 23, 2026
delhi police barricades

हरियाणा के अंबाला में बदमाश पुलिस की नाकाबंदी देख बाइक छोड़कर फरार हो गया। जांच करने पर बाइक चोरी की मिली।

तलाशी के दौरान बाइक के टूल बॉक्स से देसी कट्‌टा और जिंदा रौंद भी बरामद हुआ हैं। अंबाला सिटी थाने में अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस की टीम हैफेड गोदाम घेल रोड अंबाला सिटी के पास गश्त पर तैनात थी। इस बीच एक मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक युवक चोरी शुदा बाइक को बेचने की फिराक में घुम रहा है और वो हैफेड गोदाम के पास से ही होकर गुजरेगा।

सोमवार रात थोड़ी देर बाद उसी बाइक पर एक युवक आया,जो पुलिस को देख बाइक को मुडकर वापस भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जब पुलिस नजदीक आई तो बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठा कमल विहार की तरफ भाग निकला।

पुलिस द्वारा बाइक के टूल बॉक्स की जांच करने पर एक देसी कट्टा 315 बोर बरामद हुआ है। यही नहीं, देसी कट्‌टे की तलाशी लेने पर एक जिंदा रौंद भी बरामद हुआ है।

लेकिन बाइक संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले।पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ-साथ धारा 379 व 411 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *