April 18, 2025
naveen jaihind
देश के गृहमंत्री अमितशाह सोनीपत जिले के गोहाना में रैली करने आ रहे है। इसी रैली के विरोध में अब नवीन जयहिंद की सेना ने विरोध करने का निर्णया लिया है। इसी विरोध की जानकारी देने के लिए मंगलवार को नवीन जयहिंद झज्जर पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि अमित शाह को अपनी उपलब्धियों का बखान करने के लिए हरियाणा सरकार आमंत्रित कर रही है।
जबकि उपलब्धि के नाम पर हरियाणा सरकार के खाते में शून्य का अंक है। ऐसे में यदि सरकार ऐसा प्रयास कर रही है तो फिर जयहिंद सेना का भी फर्ज बनता है कि वह हरियाणा की वास्तिवक स्थिति से अमित शाह को अवगत कराए। इसी के चलते अमित शाह के धेराव का कार्यक्रम रखा गया है। मीडिया के रूबरू हुए नवीन जयहिंद ने प्रदेश की खट्टर सरकार को घेरते हुए कहा कि महिला जूनियर कोच को छेडऩे के आरोपी मंत्री संदीप सिंह गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण करने जा रहे है।
जिसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि छेड़छाड़ का आरोपी मंत्री 26 जनवरी पर झंडारोहण कर सकता है तो फिर जेल में बंद अन्य आरोपियों से भी सरकार को झंडा फहरवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणाभर के सरपंच अपने क्षेत्र के विकास के लिए धरने पर बैठे है। बेरोजगारों की बारात उन्होंने पिछले दिनों निकाली थी।
फैमिली आईडी के नाम पर हरियाणा के लोग परेशान है। ऐसे में हरियाणा की खट्टर सरकार उन्हें अपनी क्या उपलब्ध्यिां गिनवाने के लिए बुला रही है वह उनकी समझ से परे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *