April 20, 2025
rape

हरियाणा में सोनीपत जिले के एक गांव की एक विवाहिता 3 साल से ससुरालजनों के जुल्म झेल रही है। थाना खरखौदा में दर्ज केस पर गौर करें तो उसकी ननद ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई। पति भी शराब के नशे में उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है।

भांजी के जन्मदिन पर उसके घर आए भाई को भी ससुराल की महिला ने खुद कपड़े फाड़ कर छेड़छाड़ का आरोप लगाया ओर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने युवती के पति, सास-ससुर और ननद के दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौन संबंध, दहेज प्रताड़ना समेत IPC की विभिन्न 8 धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

खरखौदा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी 30 जनवरी 2020 को रोहतक में कंसाला पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले एक गांव के युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही वह नरकीय जीवन जी रही है। पुलिस में दर्ज FIR में उसने बताया कि उसने 11 मार्च 2021 को बेटी को जन्म दिया तो उसके ससुराल वाले उसे बेटी पैदा करने की मशीन कह कर अस्पताल से डॉक्टर का खर्च दिए बिना लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *