April 20, 2025
rahul bharat jodo haryana

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा रोकने से इनकार कर दिया है। हरियाणा के नूंह में उन्होंने कहा- केंद्र सरकार ने अब नया फॉर्मूला निकाला है। मुझे चिट्‌ठी लिखी है कि मास्क लगाओ… कोविड फैल रहा है।

ये सब यात्रा रोकने के हथकंडे हैं। हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। हमारी यात्रा कश्मीर तक जाएगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 20 दिसंबर को राहुल गांधी को चिट्‌ठी लिखी थी। उन्होंने राहुल से यात्रा रोकने की अपील की थी। देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोक दें।

इधर, राहुल गांधी ने गुरुवार शाम को देश के सभी विपक्षी दलों के नेताओं को चिट्‌ठी लिखकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता भेजा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इन नेताओं से अपील की है कि भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी, जहां आप सभी शामिल होने के लिए आमंत्रित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *