June 21, 2025
china covid lockdown

चीन में ओमिक्रोन के नए वैरिएंट BF-7 से हाहाकार मचा हुआ है। चीन में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर भारत सरकार भी अलर्ट है। राज्य सरकारें इसको लेकर रणनीति बना रही है। उधर, पीएम मोदी ने महामारी को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

चीन में कोरोना से हालात बदतर होते जा रहे हैं। लंदन की ग्लोबल हेल्थ इंटेलिजेंस कंपनी एयरफिनिटी का दावा है कि चीन में रोजाना 10 लाख कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं।

साथ ही 24 घंटे में 5 हजार मौतें हो रही हैं। ऐसा ही चलता रहा तो जनवरी में डेली केसेस बढ़कर 37 लाख पर पहुंच जाएंगे। वहीं, मार्च में यह आंकड़ा 42 लाख हो जाएगा।

हालांकि, चीन की ओर से आधिकारिक आंकड़ों में गुरुवार को महज 4 हजार नए मामले बताए गए।

इसके पहले एयरफिनिटी ने अपने अनुमान में बताया था कि चीन में जीरो कोविड पॉलिसी खत्म होने के बाद 21 लाख मौतें हो सकती हैं।

उधर, दुनिया में भी केस बढ़ रहे हैं। US में संक्रमितों का आंकड़ा 10 करोड़ के पार पहुंचा। जापान में 8 महीने में 41 बच्चों की जान जा चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *