September 19, 2024

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित हाण्डा के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए सीआईए-1 की टीम ने एक ऐसे नटवरलाल को गिरफ्तार किया है जो जिस भी शहर में जाता था वहां पर अपना नाम बदल लेता था। आरोपी पर 5 हजार का इनाम भी घोषित था। आरोपी को बाईपास पुल से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पर थाना शहर यमुनानगर में 2 मामले दर्ज है। आरोपी को पकड़ने के लिए कई जिलों व तीन राज्यों की पुलिस लगी हुई थी। लेकिन वह किसी के हाथ नहीं आ रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ करीब 14 मामले दर्ज है। जिनकी जांच पुलिस कर रही है।

              इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि उनकी टीम ने बाईपास चौक से उप निरीक्षक गुरमेज, रामकुमार, रणधीर, विमल, हरदयाल की टीम ने पानीपत के हड़ताडी निवासी हिमांशु को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने करीब 10 नाम बताए हैं जो हिमांशु, रोहित, मोहित, कपिल, देवेंद्र, मोनू, शिवम व मयंक है। आरोपी जिस शहर में जाता था वहां पर अपना नाम बदलकर धोखाथोड़ी करता था। आरोपी पर करीब 14 मामले दर्ज हैं अकेले पानीपत में 8 मामले पुलिस के द्वारा बताए जा रहे हैं। आरोपी पर उत्तराखंड हरियाणा पंजाब में केस दर्ज है। इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि वह जिस शहर में जाता था अच्छे होटल व अच्छी कॉलोनी में कमरा किराए पर लेता था और अच्छे क्वालिटी की जिम में जाया करता था। वहां पर लोगों को अपने झांसे में फंसा तथा उसके बाद उनके साथ धोखा धोखा धड़ी करता था।

      आरोपी ने यमुनानगर में भी ऐसे ही किया है इसने गाँव साभापुर निवासी विनोद से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 85 हजार का चेक ले लिया और उस चेक की कलर स्टेट करके विनोद को दे दिया और ओरिजिनल चेक के द्वारा बैंक से पैसे निकाल लिए। जिसने थाना शहर यमुनानगर में केस दर्ज कराया। वहीं आरोपी पर थाना शहर यमुनानगर में आईपीसी की धारा 376, 420 के तहत भी और मामला दर्ज है। यह मामला उसकी पत्नी ने ही रेप व धोखाधड़ी में दर्ज करवाया है। आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *