April 20, 2025
rape

उपायुक्त उत्तम सिंह ने लिंगानुपात में सुधार के लिए जिले में कड़ा अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के बारे में पुख्ता जानकारी देने वालों को एक लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक पांच लोगों को एक-एक लाख रुपये दिए जा चुके हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाता है।

शुक्रवार को पीसीपीएनडीटी एक्ट-1994 की समीक्षा बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य व संबंधित विभागों के अधिकारियों को अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित निगरानी तथा खराब प्रदर्शन वाले खंडों में विशेष अभियान चलाने की भी हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *