February 11, 2026
cm flying raid

देसी ढाबों पर अक्सर खराब होने की शिकायतें आती रहती है क्योंकि कई देसी ढाबों पर सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता और खाने पीने की चीजें भी साफ-सुथरे तरीके से नहीं रखी जाती इसी के चलते कैथल के डोगरा गेट स्थित एक ढाबे पर संतोष कुमार नामक एक व्यक्ति ने चिकन खाया था

इसको खाने के बाद वह बीमार हो गया ठीक होने के बाद उसने ढाबा मालिक को इस बारे में बताया ढाबा मालिक ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया, तो संतोष कुमार ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग को की इस ढाबे की सामान की क्वालिटी अच्छी नहीं है इसकी जांच की जाए

इस पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ राजीव शर्मा के नेतृत्व में ढाबे पर पहुंचे और ढाबे के खाने-पीने के सामान के सैंपल लिए इन सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *