April 24, 2026
murder

रोहतक के आईआईएम चौक के पास उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु की देर रात हत्या कर दी गई। बुधवार अलसुबह आईआईएम चौक के पास कमरे में शव पड़ा मिला। गोगामेड़ी यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस देर रात आईआईएम चौक स्थित एक होटल के बाहर रुकी थी। यहीं, एक फार्म हाउस के चौकीदार से श्रद्धालु की कहासुनी हो गई थी।

थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस को किसी ने सूचना दी कि आईआईएम चौक पर एक फार्म हाउस के कमरे में शव पड़ा है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कहासुनी में चौकीदार ने श्रद्धालु के सिर व गर्दन पर कस्सी से कई वार कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जांच में मृतक की पहचान अमरोहा जिले के किशनगढ़ चुनाभट्टी निवासी मनोज सैनी के रूप में हुई। यह श्रद्धालु गोगामेड़ी यात्रा से वापस यूपी लौट रही बस में सवार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *