November 17, 2026
17 nov 11
  • हरियाणा में भूजल संकट गहराया, 91 ब्लॉक ओवर एक्सप्लॉयटेड

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में भूजल की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। सिंचाई विभाग के अनुसार प्रदेश के कुल 142 प्रशासनिक ब्लॉकों में से 91 ब्लॉक अति दोहन यानी ओवर एक्सप्लॉयटेड कैटेगरी में पहुंच चुके हैं। इसका मतलब है कि जमीन के अंदर पानी जितना रिचार्ज हो रहा है, उससे कहीं अधिक मात्रा में निकाला जा रहा है।

इसके अलावा 6 ब्लॉक क्रिटिकल और 15 ब्लॉक सेमी क्रिटिकल कैटेगरी में हैं। प्रदेश के करीब 1,700 से 2,000 गांव रेड जोन में शामिल हैं। रेड जोन वाले जिलों में पिछले कुछ समय के दौरान भूजल स्तर 2.38 मीटर तक नीचे चला गया है।

स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि वर्ष 2020 तक प्रदेश में ओवर एक्सप्लॉयटेड कैटेगरी के 85 ब्लॉक थे। अब यह संख्या बढ़कर 91 हो गई है। जीटी रोड बेल्ट और धान उत्पादक क्षेत्रों में भूजल का लगातार दोहन होने से कई जिलों के ब्लॉक रेड जोन में पहुंच गए हैं।

91 ब्लॉक अति दोहन, 6 क्रिटिकल और 15 सेमी क्रिटिकल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा के कुल 142 प्रशासनिक ब्लॉकों में से 91 अति दोहन की कैटेगरी में हैं। इनके अलावा 6 ब्लॉक क्रिटिकल और 15 ब्लॉक सेमी क्रिटिकल जोन में शामिल हैं।

प्रदेश के करीब 1,700 से 2,000 गांव रेड जोन कैटेगरी में हैं। रेड जोन वाले जिलों में भूजल स्तर पिछले कुछ समय में 2.38 मीटर तक नीचे गया है।

धान उत्पादक जिलों की बेल्ट में सबसे ज्यादा संकट

हरियाणा में जीटी रोड बेल्ट और धान का कटोरा कहे जाने वाले क्षेत्रों में भूजल स्तर लगातार गिर रहा है। कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, अंबाला और यमुनानगर में धान की खेती का रकबा अधिक होने के कारण भूजल का दोहन लगातार बढ़ रहा है। इन क्षेत्रों के सबसे ज्यादा ब्लॉक रेड जोन में पहुंच रहे हैं।

धान उत्पादक जिलों में करनाल के 8, कुरुक्षेत्र के 7, कैथल के 7 और पानीपत के 6 ब्लॉक रेड जोन में हैं। इनके अलावा दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 8, फतेहाबाद में 6, रेवाड़ी में 6, गुरुग्राम में 5 और सोनीपत के 5 ब्लॉक रेड जोन में शामिल हैं।